Bseb Class 10 Geography परिवहन, संचार एवं व्यापार

parivahan sanchar evam vyapar question answer, परिवहन, संचार एवं व्यापार class 10 geography pdf, परिवहन एवं संचार प्रश्न उत्तर bihar board, Bihar Board Class 10 Geography परिवहन, संचार एवं व्यापार, parivahan sanchar avn vyapar, BSEB Class 10th Geography Part-A 4 परिवहन, संचार एवं व्यापार, Parivahan Sanchar evam Vyapar 10th Geography, परिवहन तथा संचार question answer

Bihar Board Class 10th Geography Chapter 4 Parivahan Sanchar evam Vyapar 

पाठ – 4 : परिवहन संचार एवं व्यापार

1. भारत के प्रमुख राष्ट्रीय जलमार्गओ के बारे में लिखें ?

उत्तर – भारत के पांच आंतरिक जलमार्ग को राष्ट्रीय जलमार्ग घोषित किया गया है ! जो इस प्रकार से है –

क. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 1 :-  इलाहाबाद से हल्दिया के बीच 1620KM की लम्बाई में है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Facebook Group Join Now

ख. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 2 :-  यह सदिया से धुबरी तक 1891KM की लम्बाई में ब्रह्मपुत्र नदी में विकसित है |

ग. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 3 :- कोल्लम से कोटापुरम तक 205KM लम्बा है |

घ. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 4 :- यह जलमार्ग गोदावरी कृष्णा नदियों के सहारे 1095KM में फैला जलमार्ग है ! यह जलमार्ग आंध्रप्रदेश तमिलनाडू तथा पाण्डिचेरी में फैला है |

ड. राष्ट्रीय जलमार्ग संख्या 5 :- यह जलमार्ग उड़ीसा राज्य में 623KM की लम्बाई में है |

2. भारत के विभिन्न डाक चैनल का संक्षेप में विवरण दीजिए ?

उत्तर – भारत के डाक वितरण में तेजी लाने के लिए डाक चैनल की सुविधा दी जा रही है ! जो इस प्रकार से है –

क. राजधानी चैनल :- नई दिल्ली से 6 विशेष राज्यों की राज्य्धानियो के लिए यह डाक सेवा है ! इसमें पीले रंग की पत्र पेटी में पत्र डालने से वह लिफाफा या पत्र सीधे नई दिल्ली पहुच जाती है |

ख. मेट्रो चैनल :- यह चैनल बेंगलुरु कोलकाता नई दिल्ली चेन्नई मुंबई तथा हैदराबाद के लिए डाक सेवा है ! इन स्थानों के लिए नीले रंग वाली पत्र पेटियों का इस्तेमाल किया जाता है |

ग. ग्रीन चैनल :- स्थानीय पिन कोड अंकित डाक पत्रों को हरे रंग वाली पत्र पेटी में डाला जाता है |

घ. दस्तावेज चैनल :- यह डाक सेवा छोटे व्यापारिक संगठनों के लिए है |

ड. व्यापारी चैनल :- यह बड़े व्यवसायिक संगठनों के लिए है |

परिवहन, संचार एवं व्यापार class 10 geography pdf bihar board

3. भारतीय रेल परिवहन की प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख करें ?

उत्तर – भारतीय रेल परिवहन की निम्नलिखित विशेषताएं हैं ! जो इस प्रकार से है –

. दो बड़े शहरो एवं महानगरो के बिच तीव्र गति से चलने वाली राजधानी एवं शताब्दी एक्सप्रेसो का परिचलन हो रहा है |
. छोटे शहरो को महानगरो से जोड़ने के लिए शताब्दी एक्सप्रेसो का परिचलन हो रहा है |
. ट्रेनों की दुर्धटना को रोकने के लिए इंजनो में रक्षा कवच की व्यवस्था की गई है |
. दिल्ली और कोलकाता में मेट्रो रेल सेवा दी गई है |
. रेल संपत्तियों एवं रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए गार्ड एवं रेल पुलिस की व्यवस्था की गई है |
. भारतीय रेल प्रणाली एशिया में सबसे बड़ी तथा विश्व की तीसरी बड़ी रेल प्रणाली है |

4. वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताओं को लिखें ?

उत्तर – वायु परिवहन की प्रमुख विशेषताएं निम्नलिखित है ! जो इस प्रकार से है –
. यह परिवहन का तीव्र साधन है |
. इसके अंतर्गत किसी विशेष मार्ग निर्माण की जरूरत नहीं होती है |
. रख रखाव का खर्च इसमें नहीं होता है |
. अंतरराष्ट्रीय परिवहन का मुख्य साधन है |
. आम आदमी के लिए सुलभ नहीं है |

5. भारत में पाइपलाइन परिवहन का वर्णन कीजिए ?

उत्तर – भारत में पाइपलाइन परिवहन को दो भागों में बांटा गया है ! जो इस प्रकार से है –

क. तेल पाइपलाइन :- भारत में तेल पाइपलाइन का विस्तार कच्चा माल पाईप लाइन तथा तेल उत्पाद से बरौनी होते हुए हल्दिया तक फैला हुआ है ! जिससे भारत में कच्चे तेल तथा शुद्ध तेलों का अलग – अलग वर्गीकरण कर विभिन्न स्थानों पर पहुचाया जाता है |

ख. गैस पाइपलाइन :- गैस पाइपलाइन के रूप में एल-पी-जी पाइपलाइन का विस्तार विशाखापट्टनम विजयवाड़ा एवं हैदराबाद के माध्यम से किया गया है ! वहीं एच-बी-जे पाइपलाइन का विस्तार बीजापुर से जगदीशपुर के बीच 1730 KM लम्बा गैस पाइपलाइन का विस्तार है ! जिसका देख रेख भारतीय गैस प्राधिकरण के द्वारा होता है |

6. भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की विशेषताओं का वर्णन करें ?

उत्तर – अंतरराष्ट्रीय व्यापार किसी भी देश की आर्थिक सफलता का आधार है ! भारतीय अर्थव्यवस्था में अंतरराष्ट्रीय व्यापार की जब समीक्षा की जाती है ! तो भारत प्रतिकूल व्यापार संतुलन का है ! भारत से निर्यात की जाने वाली वस्तुओं के आयात की जाने वाली वस्तुओं की संख्या और मूल्य अधिक होने से प्रत्येक वर्ष भारतीय व्यापार घाटे में जा रहा है ! भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार की एक और महत्वपूर्ण विशेषता यह है ! की हम अपनी निर्यात 51.54 एशिया महादेश को तथा 22.99% यूरोप को तथा 17.04% अमेरिका को भेजते है ! जबकि आयात का 65.22% एशिया महादेश से 19.97% यूरोप से तथा 9.04% अमेरिका से मगांते है |

7. भारत की निर्यात एवं आयात वाली वस्तुओं का उल्लेख कीजिए ?

उत्तर – भारत से निर्यात होने वाली प्रमुख वस्तुएं इंजीनियरिंग सामान पैट्रोलियम रत्न आभूषण रसायन कृषि उत्पादक एवं अयस्क खनिज इत्यादि शामिल है ! जबकि आयात की जाने वाली वस्तुओं में पेट्रोलियम इलेक्ट्रॉनिक सामान सोना चांदी उर्वरा रसायन एवं अधातु शामिल है |

parivahan sanchar evam vyapar notes in hindi

8. भारत के लिए जलमार्ग का क्या महत्व है ?

उत्तर – भारत के लिए जलमार्ग का काफी महत्व है ! जो इस प्रकार से है –

. इसमें रख-रखाव का खर्चा नहीं होता है |
. अंतरराष्ट्रीय व्यापार का मुख्य साधन है |
. अधिक् भारी सामानों का परिवहन जलमार्ग द्वारा ही किया जाता है |
. समुद्री धाराओं और नदियों के प्रवाह की दिशा में ईंधन कम लगने से परिवहन खर्च कम आता है |
. इसके अंतर्गत विशेष मार्ग निर्माण की जरूरत नहीं होती है |

9. भारत में सड़कों के प्रादेशिक वितरण का वर्णन प्रस्तुत कीजिए ?

उत्तर – भारत में सड़कों का प्रादेशिक वितरण असमान है ! पक्की सड़कों की लंबीई की दृष्टि से देश में महाराष्ट्र का पहला स्थान प्राप्त है ! यहां 2.7 लाख किलोमीटर लम्बी पक्की सड़के है ! इसके बाद उत्तर प्रदेश एवं उड़ीसा का दूसरा एवं तीसरा स्थान है ! पक्की सडको की सबसे कम लम्बाई वाला राज्य लक्ष्य-दिप है ! यहाँ मात्र 1KM लम्बी पक्की सड़के है |

10. भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार की सड़कों का विस्तृत विवरण दीजिए ?

उत्तर – भारत में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के सड़कों का वर्णन इस प्रकार से है –

क. राष्ट्रीय राजमार्ग :- ऐसा राजमार्ग जो राज्य के राजधानी से देश की राजधानियों को जोड़ती है ! वैसे राजमार्ग को ही राष्ट्रीय राजमार्ग कहते हैं |

ख. राज्य राज्य मार्ग :- राज्य के विभिन्न जिलों को राजधानी से जोड़ने वाली सड़क राज्य राजमार्ग कहलाता है ! इनका रख-रखाव राज्य द्वारा होता है ! जिसकी कुल लंबाई 4% है |

ग. जिला सड़क :- जिला के विभिन्न सड़क और गांव को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली सड़क जिला सड़क कहलाती है ! जिसकी कुल लंबाई 14% है |

घ. ग्रामीण सड़क :- विभिन्न गांव को एक दूसरे से जोड़ने वाली सड़क ग्रामीण सड़क कहलाती है ! जिसकी कुल लंबाई 80% है |

ड. सीमांत सड़क :- यह सड़क बहुत महत्व की होती है ! इनका निर्माण देश के सीमावर्ती क्षेत्रो में किया जाता है ! इनका रख-रखाव केंद्र सरकार करती है ! जिसका उपयोग युद्ध काल में किया जाता है |

ncert class 10th geography privahan sanchar evam vyapar question answer bihar board

11. भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों की महत्ता को स्पष्ट कीजिए ?

उत्तर – भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवहन एवं संचार साधनों का अपना अपना अलग महत्व है ! परिवहन साधनों का विकास जिस राष्ट्र में जितना ही अधिक होता है ! उस देश में यात्री ज्यादा  उतना ही अधिक होता है ! जो अर्थव्यवस्था में आर्थिक यातायात पहुंचाता है ! इस दृष्टि से भारतीय अर्थव्यवस्था परिवहन के क्षेत्र में विश्व कीअग्रणी अर्थव्यवस्था है ! जो परिवहन के ऊपर बहुत निर्भर कर रहा है ! वर्तमान समय में परिवहन की तरह संचार साधन भी भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को गति दे रहा है ! डाक व्यवस्था रेडियो टीवी टेलीफोन जैसे संचार के साधन भारतीय अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे रहे हैं ! इसके साथ ही भारतीय कंप्यूटर सॉफ्टवेयर हार्डवेयर विश्व विख्यातः हो चुका है ! जो अर्थव्यवस्था के लिए नया मार्ग बना रहा है |

Class 10th Geography Subjective Notes – भूगोल
पाठ – 1भारत : संसाधन एवं उपयोग
पाठ – 1Aप्राकृतिक संसाधन
पाठ – 1Bजल संसाधन
पाठ – 1Cवन एवं वन्य प्राणी संसाधन
पाठ – 1Dखनिज संसाधन
पाठ – 1Eशक्ति (ऊर्जा) संसाधन
पाठ – 2कृषि
पाठ – 3निर्माण उद्योग
पाठ – 4परिवहन, संचार एवं व्यापार
पाठ – 5बिहार : कृषि एवं वन संसाधन
पाठ – 5Aबिहार : खनिज एवं ऊर्जा संसाधन
पाठ – 5Bबिहार : उद्योग एवं परिवहन
पाठ – 5Cबिहार : जनसंख्या एवं नगरीकरण
पाठ – 6मानचित्र अध्ययन
पाठ – 7आपदा प्रबंधन

Leave a Comment