Padarth me rasaynik privartan | पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन

padarth me rasaynik privartan, पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन नोट्स, Bihar 7th विज्ञान चैप्टर 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन, Bihar Board Class 7 Science पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन, पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन class 7, bihar board class 7 science chapter 5 pdarth me rasaynik privartan notes in hindi

Bihar Board Class 7th Science Chapter 5 padarth me rasaynik privartan – पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन

Chapter – 5 पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन

1. निम्नलिखित कथनों में रिक्त स्थान को भरिये :

. ( आँक्सीजन ) गैस सुलगती हुई दिया सलाई के जलने में मदद देती है |

. ( रासायनिक ) परिवर्तन में नए पदार्थ का निर्माण होता है |

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Facebook Group Join Now

. खाने के सोडे का रासायनिक नाम ( सोडियम बाइकार्बोनेट ) है |

. जब कार्बन डाईआक्साइड को चुने के पानी से प्रवाहित किया जाता है’’ तो यह ( कैल्सियम कार्बोनेट ) के बनने के कारण दुधिया हो जाता है |

Bseb Class 7 Science पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन

2. निम्नलिखित प्रक्रिया के अंतर्गत होने वाले परिवर्तन को भौतिक अथवा रासायनिक परिवर्तन के रूप में वर्गीकृत कीजिये :

. चौक को चौक – चूर्ण में बदलना
. मोम का पिघलना
. भोजन का पचना
. प्रकाश संश्लेष्ण
. एलुमिनियम के टुकड़े की पीटकर उसका पतला पत्र ( फ़ाइल ) बनाना |
. जल में शक्कर को घोलना
. कोयले को जलना

padarth me rasaynik privartan notes in hindi

3. बताइए की निम्नलिखित कथन सत्य है’’ आथवा असत्य | यदि कथन असत्य हो तो सही करके लिखिए :

क. लकड़ी के लठ्ठे के टुकडो में काटना एक रासायनिक परिवर्तन है ?
उत्तर – सत्य है ( क्योकि उसे पुनः पहले वाले रूप में नहीं लाया जा सकता है |

ख. पत्तियों से खाद का बनना भौतिक परिवर्तन है ?
उत्तर – असत्य है | यह एक रासायनिक परिवर्तन है | क्योकि पत्तियों को पुनः प्राप्त नहीं किया जा सकता है |

ग. जस्ता लेपित लोहे के पाइपो में से जंग नहीं लगती है ?
उत्तर – सत्य

घ. मैग्नीशियम के फीते को मोमबती की लै के पास ले जाने पर यह चमकदार श्वेत प्रकाश के साथ जलने लगती है ?
उत्तर – सत्य

ङ. मैग्नीशियम आक्साइड का जलीय विलयन अम्लीय होता है ?
उत्तर – असत्य है | क्योकि सत्य है’’ की मैग्नीशियम आक्साइड का जलीय विलयन क्षारीय होता है |

class 7th science padarth me rasaynik privartan question answer

4. क्या होता है’’ जब :

क. सिरका में इनो डालते है ?
उत्तर – बुलबुले निकलते है |

ख. नीला धोया के विलयन में ब्लेड डालते है ?
उत्तर – ब्लेड का रंग ताम्बे के रंग में बदल जाता है |

ग. लोहे के तवा को नमीयुक्त वायु में रखते है ?
उत्तर – तवा पर जंग लग जाता है |

घ. पोटैशियम परमैगनेट को गर्म करते है ?
उत्तर – तब आँक्सीजन बनता है |

bihar board class 7 science chapter 5 notes पदार्थ में रासायनिक परिवर्तन 

5. भौतिक परिवर्तन और रासायनिक परिवर्तन में अंतर बताइए | प्रत्येक के लिए एक – एक उदाहरण दीजिये ?

उत्तर – भौतिक परिवर्तन में पदार्थ के भौतिक गुणों में कुछ परिवर्तन तो होते है’’ लेकिन इन परिवर्तनों में कोई नया पदार्थ नहीं बनता है | जैसे – जल का जमना | रासायनिक परिवर्तन से एक पदार्थ से कोई नया पदार्थ बनता है | जैसे – दूध से दही बनना

6. जंग लगने के लिए आवश्यक कारक कौन – कौन से है ?

उत्तर – जंग लगने के लिए आवश्यक कारक है –
. जल या जलवाष्प
. आँक्सीजन या हवा होना

7. जंग लगने से रोका जा सकता है ?

उत्तर – जंग लगने से रोकने के लिए निम्नलिखित उपाय कर सकते है –
. स्तर लेपन या जिंक की परत चढ़ाने से
. पेंट करके भी जंग लगने से रोका जा सकता है |

8. कार्बन डाईआक्साइड गैस कैसे उत्पन्न होती है’’ किन्ही तीन विधियों का वर्णन कीजिये :

उत्तर – कार्बन डाईआक्साइड गैस निम्नलिखित विधियों द्वारा उत्पन्न होती है –

. किसी बंद पात्र में यदि चारकोल को जलाया जाय तो उसके जलने के बाद पात्र में कार्बन डाईआक्साइड गैस बची रह जायेगी

. यदि किसी छोटे बंद कमरे में अधिक लोग एकत्र हो जाये तो कुछ समय व्यतीत होने पर कमरे में कार्बन डाईआक्साइड गैस उत्पन्न हो जाएगी

. सूक्ष्म जीवो द्वारा किण्वन की प्रक्रिया होने पर कार्बन डाईआक्साइड गैस बन जाती है |

9. रवाकरण से क्या समझते है’’ कॉपर सल्फेट का रवा कैसे प्राप्त किया जाता है ?

उत्तर – नमक फिटकरी आदि से शुद्ध और साफ़ नमक या फिटकरी प्राप्त करने की प्रक्रिया को रवाकरण कहते है | इसके लिए वस्तु विशेष का पानी में घोल कर घोल को ग्राम कर पानी को वाष्प बनाकर उड़ा देने तक बचा पदार्थ रवा होता है | कॉपर सल्फेट का रवा बनना – किसी बिकार में लगभग एक कप जल लीजिए औए उसमे तनु स्ल्फ्युरिक अम्ल की कुछ बुँदे मिलाइए | जल को गर्म कीजिये | जब जल उबलना आरम्भ कर दे तो इसमें धीरे – धीरे कॉपर सल्फेट के चूर्ण निरंतर चलाते हुए मिलाते जाइए !

कॉपर सल्फेट का चूर्ण मिलाना तब तक जारी रखिए जब तक की उसमे और कॉपर सल्फेट घोलना संभव ण हो | विलयन को फ़िल्टर पेपर की सहायता से छान लीजिये | और इसे ठंडा होने दीजिये जब विलियन ठंडा हो रहा हो तो उसे हिला डुलाकर या किसी अन्य प्रकार से न छेडिये| कुछ समय बाद विलयन को देखिये अब आप कॉपर सल्फेट के रवे प्राप्त कर लेंगे |

10. आँक्सीजन गैस बनाने की विधि का वर्णन करे तथा इसके गुणों को बताएँ ?

उत्तर – एक शीशी को पानी से पूरा भर लेंगे और उसके मुंह को अंगूठे से दबाकर उलटा कर लेंगे | उसी अवस्था में उसे पानी से भरे एक बेसिन में उलटा खड़ा डुबाकर अंगूठा हला लेंगे | अंगूठा हटाने पर शीशी का लगभग आधा पानी बेसिन में गिर जाएगा | एक दूसरी शीशी लेंगे जिस स्टैंड में तिरछे कस देंगे | इस शीशी में पोटैशियम परमैगनेट दाल देंगे | इस शीशी में छेड़ किया हुआ काग लगा देंगे “ काग में रबर का पाइप घुसा देंगे !

पाइप का दूसरा छोर बोसिण में उलटी रखी शीशी में दाल देंगे अब पोटैशियम परमैगनेट गर्म करेंगे |गर्म करते समय पोटैशियम परमैगनेट से आँक्सीजन गैस निकलने लगेगी | और पानी को धकेलकर बेसिन वाली शीशी में एकत्र होने लगेगी | पूरा पोटैशियम परमैगनेट के जल जाने पर बोसिं वाली शीशी में पानी के अंदर ही काग लगाकर बाहर निकाल लेंगे | उस शीशी में आँक्सीजन गैस एकत्र हो जाएगी |

11. यूरिया के रवे कैसे प्राप्त किया जा सकता है’’ वर्णन करे ?

उत्तर – जिस विधि से कॉपर सल्फेट के रवे को प्राप्त किये जाते है’’ उसी विधि से यूरिया के रवे भी प्राप्त किये जा सकते है |

12. समझाइये की रेगिस्तानी क्षेत्रो की अपेक्षा समुन्द्रतटीय क्षेत्रो में लोहे की वस्तुओ में जंग अधिक क्यों लगती है ?

उत्तर – रेगिस्तानी क्षेत्रो की हवा शुष्क होती है’’ एवं वहां आँक्सीजन की मात्रा कम रहती है | इसके विपरीत समुन्द्रतटीय क्षेत्रो में जलवाष्प की मात्रा काफी होती है | और हवा में नमी के कारण आँक्सीजन की मात्रा भी अधिकतम पाई जाति है |इसी कारण रेगिस्तानि क्षेत्रो की अपेक्षा समुन्द्रतटीय क्षेत्रो में लोहे की वस्तुओ में जंग अधिक लगती है |

13. आप यह कैसे दिखायेंगे की दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है ?

उत्तर – दूध से दही जमाते है’’ यदि हम चाहे भी तो किसी प्रकार पुनः उसे दूध नहीं बना सकते है | इससे स्पष्ट है’’ की दही का जमना एक रासायनिक परिवर्तन है |

Leave a Comment